नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास चलती हैरियर कार में आग लग गई। ड्यूटी पर मौजूद संतोष कुमार ने तुरंत चालक और मालिक को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया और दमकल विभाग को सूचित किया। उत्तरी दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात चलती हैरियर कार में आग लग गई। जैसे की गाड़ी में आग की लपटें उठीं तो वहां मौजूद टीआई तुरंत गाड़ी के पास आए समय रहते चालक और कार के मालिक को बाहर निकाला। तुरंत वह कार के पास गए और कार मालिक और ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, माडल टाउन इलाके में रहने वाले अजय सचदेवा व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार रात वह अपने ड्राइवर अब्दुल के साथ अपनी कार हैरियर से घर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि रात करीब 8:10 मिनट के आसपास जैसे ही गाड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तभी उनकी कार से धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार में आग लग गई। ड्यूटी पर मौजूद टीआइ संतोष कुमार ने तुरंत मोर्चा संभाला और समय रहते दोनों को बाहर निकाला। फिर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को कंट्रोल किया और अफरा-तफरी को फैलने से रोका। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया ताकि कोई हताहत ना हो सके। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/04/ अप्रैल /2026