क्षेत्रीय
कांकेर(ईएमएस)। कांकेर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना परतापुर क्षेत्र के मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए। जवानों को नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए दो प्रेशर कुकर IED मिले, जिनका वजन लगभग 5 किलोग्राम था। बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने मौके पर ही इन विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर निष्क्रिय किया। इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित बड़ी साजिश नाकाम हो गई। ईएमएस(राकेश गुप्ता)04 अप्रैल 2026