राज्य
04-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के विरोध में मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पोस्टर जलाए मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि राघव चड्ढा संसद में आम नागरिकों की आवाज है जो कि आम जनता के हक के लिए हमेशा लड़ते है और उनको न्याय दिलाने का काम करते हैं राघव चड्ढा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई गई जैसे जनता के टैकस को लेकर बैंक के न्यूनतम वैलेंस में अलग से चार्ज टेलीकॉम कंपनी द्वारा लिए जा रहे मनमाने रिचार्ज एयरपोर्ट में महंगा खाना टोल प्लाजा के चार्ज, डिलेवरी बाय कि टाइमिंग जैसे कई मुद्दों पर जनता को राहत दिलाने का कार्य राघव चड्ढा द्वारा किया गया पर निजी स्वार्थ के चलते अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उसी राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया ताकि वो संसद में बोल न पाए उनके बोलने पर पाबंदी लगा दी गई जिसका विरोध करते हुए मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने केजरीवाल के पोस्टर जलाए हुए राघव चड्ढा का समर्थन किया। और कहा कि ऐसे राजसभा संसद को बोलने दिया जाए जो जनता की आवाज बनकर संसद में बैठे हुए हैं। इस दौरान मध्य भारत मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, दिलीप विश्वकर्मा, अभिराज सोनी, राजा बाबू, समीर, लक्की सोनी, शोभित राजपूत, मनीष सिंधी, रोहित भोजक, निक्की विश्वकर्मा, शुभम, बल्लू पटेल आदि उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 04 अप्रैल 2026/ 1.25