राज्य
04-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानान्तर्गत लाल बाबा मंदिर धनवंतरी नगर के समीप एक तालाब में कल दोपहर लगभग 12 बजे मेडिकल कॉलेज का गार्ड मंदिर में दर्शन करने के बाद तालाब में मछलियों को दाना डालने आया था जिसने देखा कि तालाब के पानी में एक महिला को शव पट हालत में पड़ा है। उसने घटना के संबंध मे मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति व मंदिर में आने वाले भक्तों को घटना की जानकारी से अवगत कराया। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति ने मृतक महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी धनवंतरी नगर निवासी अजय मिश्रा मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है उसके घर के पास ही लाल बाबा मंदिर व तालाब है कल दोपहर 12 बजे वह लाल बाबा मंदिर दर्शन करने गया था जहां से वह समीप ही तालाब में मछलियों को दाना डालने किनारे पर बैठा था तो उसने देखा कि तालाब में एक महिला का शव पड़ा है। उसने घटना से शशिकांत द्विवेदी व मंदिर आने वाले भक्तों को अवगत कराया थेाड़ी देर बाद जसूजा सिटी निवासी अंचल चक्रवर्ती ने मृतक महिला की पहचान अपनी पत्नी रचना चक्रवती के रूप में की है। सुनील साहू / मोनिका / 04 अप्रैल 2026/ 1.31