बिलासपुर (ईएमएस)। धर्म जागरण समन्वय एवं वार्ड नंबर 32, शहिद विनोद चौबे नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दिव्यांग शिविर का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर 1 से 5 अप्रैल 2026 तक चल रहा है और दिव्यांग जनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अरविंद दीक्षित, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी चंचल सलूजा, कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ ललित मखीजा, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उत्कर्ष दुबे मंच पर उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद अमित तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया। मंच संचालन भृगु अवस्थी ने आयोजन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। अतिथियों ने इस शिविर की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को इसका लाभ मिलने की कामना की। अंत में, दिव्यांग जनों को उनके कृत्रिम अंग-हाथ, पैर और कैलीपर-अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने इन्हें पहनकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। आयोजनकर्ताओं एवं महावीर सेवा सदन, कोलकाता से आए डॉक्टर और तकनीशियनों को अतिथियों ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। यह शिविर दिव्यांग जनों की जिंदगी में आत्मनिर्भरता और सुविधा का संदेश लेकर आया। मनोज राज 04 अप्रैल 2026