क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


- मलखंभ में पुरुष के बाद महिला टीम भी बनी चैंपियन बिलासपुर (ईएमएस)। प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला टीम ने 80.15 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे पहले पहले दिन पुरुष टीम 124.35 अंक के साथ विजेता बन चुकी थी। महाराष्ट्र दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की खिलाडय़िों ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए देशभर से आई टीमों को पछाड़ दिया। 0 छत्तीसगढ़ – 80.15 (प्रथम) 0 महाराष्ट्र – 69.90 (द्वितीय) 0 झारखंड – 30.50 (तृतीय) राष्ट्रीय स्तर पर मलखंभ में प्रदेश की मजबूत पहचान प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 35 अनुभवी निर्णायक देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे। इन सभी ने उच्चस्तरीय और निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया और बीच गेम्स में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी दोनों वर्गों में जीत हासिल कर टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मनोज राज 04 अप्रैल 2026