बिलासपुर (ईएमएस)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक को नया नेतृत्व मिल गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के महत्वपूर्ण निर्णय के तहत तजम्मुल हक को यूथ इंटक का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तजम्मुल हक लंबे समय से मजदूर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं और उनकी अनुभवशीलता, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने तजम्मुल हक को बधाई दी और उनके नेतृत्व में आगामी योजनाओं और मजदूर कल्याण से जुड़े कार्यों को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं। उनके अनुभव और समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यूथ इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही तजम्मुल हक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और मजदूरों के हितों की रक्षा करना बताया जा रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। - मनोज राज/04 अप्रैल 2026