अलीगढ़,(ईएमएस)। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 202 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों को हटाकर नई जगह भेजने से निष्पक्षता को भी बल मिलेगा। एसएसपी ने बताया कि उपनिरीक्षकों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। खास बात यह रही कि ज्यादातर जो उपनिरीक्षक अब तक शहर क्षेत्र में तैनात थे। उन्हें देहात क्षेत्रों में भेजा गया है। जबकि देहात में तैनात उपनिरीक्षकों को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विभाग का मानना है कि इससे न केवल नए दृष्टिकोण के साथ कार्य होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर जमे प्रभाव भी खत्म होंगे और पारदर्शिता बढ़ेगी। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य करें, जनता से संवाद स्थापित करें। अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें। वहीं थाना गोण्डा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने उन्हें सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने नरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आशा जताई कि वे नए पद पर भी इसी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सिराज/ईएमएस 04अप्रैल26