क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। चर्च ऑफ क्राइस्ट, सी.एम.डी. चौक में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मसीहियों के दुख भोग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस आयोजन में यीशु के मृत्यु पूर्व क्रूस पर कहे गए सात वाणियों पर गहन मनन और चिंतन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई, जिसकी अध्यक्षता निर्वाचित प्राचीन समिति के सीनियर पास्टर सुदेश पॉल ने की। संचालन राकेश पॉल, बाइबल पठन विवेक मसीह, प्रार्थना की अगुवाई शीबा लुईस, आश्रिता डेविड, मधुबाला और सुलक्षणा बहादुर ने की। भेंट उठाने का कार्य संजना डेनियल, आस्था बहादुर, श्वेता हेनरी और प्रिया जैसल ने किया। सात वाणियों पर क्रमश: वक्ताओं ने प्रकाश डाला 1. हे पिता इन्हें क्षमा करज्-आस्था बहादुर 2. आज ही रात तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा-मार्ग्रेट पॉल 3. हे नारी देख, यह तेरा पुत्र हैज्-शामुएल वालेस 4. हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया-एंजेलिना पॉल 5. मैं प्यासा हूँ-प्रीति वालेश 6. पूरा हुआ-प्रवीण जैसल 7. हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ-पास्टर सुदेश पॉल इस भव्य आराधना में भारी संख्या में मसीही उपस्थित रहे, जिनमें विल्सन जॉन, अरविंद कुमार, मनीष दास, सालोमान सिंह, डेनियल परीक्षा, अजय सिंह, सीरिल बी दास, नॉर्मल हेनरी सहित कई अन्य शामिल थे। कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की गहराई और आत्मिक चिंतन का अनुभव उत्पन्न किया। - मनोज राज/04 अप्रैल 2026