अलीगढ़ (ईएमसस)। थाना गंगीरी पुलिस टीम द्वारा सोलर प्लांट से प्लेट चोरी के मुकद्दमें से संबंधित आरोपी को चंद घण्टों में चोरी की गई सोलर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को बीडीआर ईट उद्योग के पास से चोरों द्वारा एक सोलर प्लेट चोरी की गई थी । जिसके संबंध में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था । थाना गंगीरी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के के आधार पर अमन पुत्र गंगा सिंह निवासी शाहगढ़ थाना अकराबाद ़ की पहचान कर चंद घण्टों में चोरी की गई सोलर प्लेट के साथ थाना क्षेत्र गंगीरी से गिरफ्तार किया गया है। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 04 अप्रैल 2026