04-Apr-2026
...


श्रीगोपाल लाल जी महाराज ट्रस्ट की पहल जबलपुर, (ईएमएस)। सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए श्रीगोपाल लाल जी महाराज ट्रस्ट द्वारा आमजन के हित में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नाम 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह को सौंपा गया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोग की जाएगी। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों से भी जनकल्याण के कार्यों में आगे आने की अपील की। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे। सुनील साहू / शहबाज / 04 अप्रैल 2026/ 09.00