राज्य
04-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) बुक बैंक का नौवां स्थापना दिवस कल (आज) को साहनी मार्केट जनपथ रायपुर रोड में मनाया जाएगा। यहां जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर द्वारा हर साल मार्च मे अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरण की जाती है। उन्होंने बताया कि एनएपीएसआर के रायपुर स्थित कार्यालय पर मनाया जाएगा जिसमे अंतर्गत नगर निगम की आरआरआर की मुहिम का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्टेशनरी वितरण करने के साथ ही बच्चों व अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे नुक्कड़ नाटक एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूक किया जाएगा। आरिफ खान ने बताया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए करियर काउंसलर द्वारा उनकी काउंसलिंग की जाएगी। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 अप्रैल 2026