हत्या मेें मदद करने वाली नाबालिग बेटी को पुलिस ने संरक्षण में लिया शराब में नशे की गोली मिलाकर पति को सुलाया, फिर तकिये से मुंह दबाया हत्या से ध्यान भटकाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या का दिया रंग हरिद्वार (ईएमएस)। श्यामपुर पुलिस ने संदिग्धा परिस्थितियों में बबूला की मौत का खुलासा करते हुए उसकी पत्नि पूजा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हत्या में अपनी मां की मदद करने वाली नाबालिग बेटी को संरक्षण मे ले लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पत्नि पूजा ने खुलासा किया कि उसने पति को शराब में नशे की गोली देकर सुला दिया और नाबालिक बेटी मदद से तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि ग्राम लाहडपुर श्यामपुर हरिद्वार निवासी पूजा नामक महिला ने 02 अप्रैल को कोतवाली श्यामपुर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन इसी दौरान मृतक के भाई राजू ने तहरीर देकर अपने बबलू की मौत को हत्या करार देते हुए उसकी पत्नि पूजा और उसकी बेटी पर आरोप मढ दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिये से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नि ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि उनके अन्य लोगों से अवैध सम्बन्ध हैं जिसकी जानकारी बबलू को लगी तो वह उसके अवैध सम्बंधों का विरोध करता था। और शराब पीकर मारपीट करता था। जिस कारण पति बबलू को अपने अवैधा सम्बंधों के रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाली। उन्होंने बताया कि घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की गोली डालकर पिलाकर सुला दिया और फि़र चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांधकर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या से धयान भटकाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को दूसरे कमरे की चारपाई में लेटा दिया। जिसके बाद बबलू के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद सुबह उसने अपने पति से रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नि पूजा को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बेटी को अपने सरंक्षण में ले लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ सम्बधित धाराओें में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय मे ंपेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 अप्रैल 2026