हरिद्वार (ईएमएस)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश उत्सव को लेकर हरिद्वार में स्थित निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम कार्यक्रम की शुरुआत नगर कीर्तन के साथ जटवाड़ा पुल ज्वालापुर गेट के उद्घाटन के बाद से शुरू हुई। गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास के संयोजन में निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम से हरकी पैड़ी तक भव्य दमड़ी शोभा यात्र निकाली। शोभायात्रा में भारी संख्या में सेवादार और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संत गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु शहर में शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ें। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 अप्रैल 2026