भोपाल (ईएमएस)। बिजली मेटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 15 इलाकों में रविवार को 5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी।जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें ईदगाह हिल्स, जज कॉलोनी, खेजड़ा, प्रभु नगर, रुस्तम परिसर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आईटी पार्क एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गोल घर, परी बाजार, विनोभा कॉलोनी, जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, ईदगाह, मीनाक्षी रेजीडेंसी, खेजड़ा, प्रभु नगर एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक अंबर कॉम्पलेक्स एवं आसपास। आशीष पाराशर/ईएमएस/04/04/2026