नई दिल्ली,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को कूचबिहार में रैली के साथ पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली में मोदी ‘विकसित बंगाल’ का विजन पेश करेंगे और शासन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर टीएमसी सरकार को घेर सकते हैं। यह विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली चुनावी रैली होगी। पीएम मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को बंगाल का दौरा किया था, जहां उन्होंने कोलकाता में एक रैली को संबोधित किया था और करीब 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी। इधर, तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने चुनावी रैली में एनडीए को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री प्रधान में हिम्मत है तो वे चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में 3-भाषा नीति लागू करने की घोषणा करें। सिराज/ईएमएस 05अप्रैल26