खेल
05-Apr-2026
...


चेन्नई (ईएमएस)। अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस गेंदबाज ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चार विकेट लिए है जबकि पिछले सत्र मेंउनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बार बिश्नोई ने से अब तक सबसे अधिक विकेट लिए हैं। अश्विन का मानना है कि इस स्पिनर को पिछली टीम लखनऊ सुपरजायंट्स ने सही से नहीं संभाला था। इस कारण उनका मूल्य घट गया था। अश्विन ने कहा, अब समय है कि उसे श्रेय दिया जाए। अश्विन ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी उसपर 7 करोड़ के बाद बोली लगाना बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि राहुल चाहर और बिश्नोई में अधिक अंतर नहीं है। इसी का कारण उसे उतनी रकम नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिये थी।गुजरात टाइटंस के खिलाफ बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम था, जिन्होंने 2024 में 3 विकेट लिए थे। वह इस समय पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनका औसत 11.40 का है। ईएमएस 05अप्रैल 2026