05-Apr-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी 116 वीं जयंती पर याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम समता के महानायक थे और समाज के कमजोर, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे , उन्होने संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए जो योगदान दिया इसके लिये उन्हें युगों तक याद किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने मांग किया कि बाबू जगजीवन राम को उनके योगदान को देखते हुये भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधू शरन आर्य ने कहा कि वंचित वर्गों को समाज और राजनीति की मुख्य धारा में लाने की प्रक्रिया में बाबू जगजीवन राम ने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि बाबू जगजीवन राम ने देश और दलित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय-जवान जय- किसान के नारे को सही मायने में बाबू जगजीवन राम ने चरितार्थ किया था। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने उनके हक और भागीदारी को मजबूत कर देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान की। वे जन मानस में सदैव याद किये जायेेंगे। कांग्रेस नेता शौकत अली नन्हू, लालजीत पहलवान, डा. वाहिद सिद्दीकी आदि ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का लंबा संसदीय कार्यकाल रहा है। उन्होंने आजादी के पूर्व से आजादी के बाद तक समाज के शोषितों एवं वंचितों के लिए आवाज उठायी। नयी पीढी को ऐसे महान विभूतियोंें से प्रेराणा लेकर आगे बढना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार पाण्डेय, शुभम गांधी, उमेश उपाध्याय, नवीन कन्नौजिया, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, रामधीरज चौधरी, जगदीश शर्मा, विश्वजीत, जय प्रकाश अग्रहरि, शाहिद, सर्वेष्ट कुमार राहुल चौधरी, रामबचन भारती, सुधीर यादव, प्रशान्त पाठक, अनन्त श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, धीरज पटेल के साथ ही अनेक कांग्रेस नेता, पदाधिकारी शामिल रहे। .../ 5 अप्रैल /2026