राज्य
05-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि फिर भी भीषण गर्मी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिर से आंधी बारिश का दिल्ली में हल्की बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सफदरजंग और पालम जैसे इलाकों में तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने मंगलवार से फिर आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में काफी सुधार हुआ है। इस हफ्ते कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। एक दिन पहले की तुलना में यह 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार की सुबह को बादल छाए रहे। दिल्ली में रविवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ अप्रैल /2026