नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में शुक्रवार शाम को 24 साल के एक युवक द्वारा चाकू से कई ताबड़तोड़ वार करने से घायल हुई 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार सुबह जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। किशोरी पर हमले के कुछ देर बाद ही शुक्रवार शाम आरोपी युवक की भी उसके घर में सिलेंडर फटने से मौत हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त वह पास की एक दुकान से दवा लेने के लिए बाहर निकली थी, तभी उस पर हमला कर दिया गया। लड़की ने हाल ही में अपनी दसवीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी थी और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रही थी। लड़की के परिवार में उसकी दादी, मां, पिता और एक छोटी बहन हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ अप्रैल /2026