05-Apr-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत से बात करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी करें और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित नागरिकों को समय पर राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्थिति में नागरिकों के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। - बॉक्स बारिश वाली खबर में - ओलावृष्टि पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश ग्वालियर क्षेत्र हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूरभाष पर चर्चा कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत से बात करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी करें और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित नागरिकों को समय पर राहत प्रदान की जा सके। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।