क्षेत्रीय
05-Apr-2026


- 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद पटना, (ईएमएस)। बिहार की राजधानी पटना जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार, पटना के आलमगंज पुलिस थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और हथियार कहां से लाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। ‎संतोष झा-०५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस