क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)टूंडला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। ट्रैक्टर वर्कशॉप में हवा का टैंक फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कस्बा व थाना टूंडला स्थित अनामिका टॉकीज निवासी राकेश कुशवाह के पुत्र रोहित (लगभग 20 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 3 बजे वर्कशॉप पर काम कर रहा था। इसी दौरान एयर सिलेंडर/हवा के टैंक में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि टैंक का एक टुकड़ा करीब 15 फीट दूर जा गिरा और वहां काम कर रहे रोहित की छाती पर जोरदार तरीके से जा लगा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वर्कशॉप में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा टूंडला कोतवाली क्षेत्र में फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ईएमएस