05-Apr-2026
...


- भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग अंदर के विकार को समाप्त कर कार्यकर्ता गढ़ने की पद्धति है - भाजपा कार्यकर्ता हर कठिनाई से निकलकर राष्ट्र की सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है - कश्मीर में पहले केसर की खेती होती थी, धारा 370 लगने के बाद खून बहाना शुरू हुआ - कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति की - डॉ. मोहन यादव - प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने और सीखने के लिए आवश्यक - संगठन शक्ति में भाजपा की सफलता और राष्ट्र उत्थान का हित निहित है - भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, समाज के सभी वर्गों का कल्याण व उत्थान करना है - अजय जामवाल भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल जिले की नरेला विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शहीद भगत सिंह मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग अंदर के विकास को समाप्त कर कार्यकर्ताओं को गढ़ने की पद्धति है। भाजपा कार्यकर्ता भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भक्त हैं। वह हर कठिनाई से निकलकर राष्ट्र की सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले केसर की खेती होती थी। कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगा दिया, उसके बाद से वहां खून बहाना शुरू हुआ। धारा 370 हटने के बाद वहां खून-खराबा फिर बंद हो गया। कांग्रेस राम मंदिर निर्माण को लेकर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति हमेशा करती रही है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने और सीखने के लिए आवश्यक होता है। संगठन शक्ति में भाजपा की सफलता और राष्ट्र उत्थान का हित निहित है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण व उत्थान करना है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा की राजनीति करती है, जो देश के हर वर्ग के कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित है। डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया - डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाकर देश से अलग कर विशेष राज्य का दर्जा देने का षड्यंत्र किया गया। धारा-370 लगाए जाने के कारण जम्मू-कश्मीर देश के बाकी राज्यों से भिन्न हो गया। जनसंघ के संस्थापक और हमारी पार्टी के पितृ पुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले भांप लिया था कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाने का निर्णय गलत है। उन्होंने धारा-370 लगाने का विरोध किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। डॉ. मुखर्जी जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल का विभाजन ही हिंदू-मुस्लिम के आधार पर हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश का समग्र विकास का कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी आज भी हिंदू-मुस्लिम भाइयों को आपस में उलझाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पार्टी के पितृ पुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। प्रधानमंत्री जी ने धारा-370 हटाकर सिद्ध कर दिया कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री जी ने तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम समाज की लाखों बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए तीन तलाक का कानून जारी रखा। सैकड़ों सालों की गुलामी के बाद भारत जब आजाद हुआ तो अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस पार्टी यहां भी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने लगी। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने अदालत में भगवान श्रीराम के अस्तित्व को भी नकार दिए थे। पांच सौ सालों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बना और भगवान श्रीराम लला मुस्कुरा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का कार्य किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता भगवान श्रीराम जी और हनुमानजी के भक्त हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई भी कार्य दो, वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते हुए चुनौतियों से निकलकर अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना, यह इसका प्रमाण है कि राम भक्त सभी चुनौतियों, कठिनाइयों से निकलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। प्रधानमंत्री जी ने भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का कार्य किया है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। कोई भी दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। वैश्विक स्तर पर आने वाली कठिनाइयों में अपने हितों की रक्षा करने के साथ भारतवासियों को सकुशल स्वदेश लाना देश के सक्षम नेतृत्व का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ता को पार्टी संगठन समय-समय पर दायित्व देती रहती है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ का कार्यकर्ता भी एक दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। यह पद्धति केवल भाजपा में ही है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं। पार्टी संगठन में बूथ, मंडल, जिले की इकाइयों का गठन हो गया है। इस प्रशिक्षण से हम बहुत कुछ सीखकर पार्टी संगठन को और मजबूती देने और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मध्यप्रदेश को बुलंदियों तक ले जाने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ता सेवा, समर्पण-राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य कर रहे - अजय जामवाल भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा गुलामी की विकृतियों को दूर कर सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ राष्ट्र के पुननिर्माण का कार्य कर रही है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। हमें प्रशिक्षण के द्वारा अपनी शक्तियों को जागृत करने की आवश्यकता है, जिसके द्वारा हम देश को परम वैभव पर लेजाकर विश्व गुरू बनायेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित और विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता हैं। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा “अंत्योदय” पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास सुनिश्चित करना है। भाजपा अंत्योदय के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमारी पार्टी अंत्योदय के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तीन करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा में जुटी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने अपनी कूटनीति और राजनीतिक के बलबूते विश्व में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया गया। पहले देश के दर्जन भर राज्य नक्सलवाद से प्रभावित थे। देश में अरबो रूपए की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति विकास से जुड़ रहा है। भाजपा की सरकारें गरीबों और आवश्यकतानुसार वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाती हैं, ताकि समाज का कोई भी वर्ग और कोई भी परिवार पीछे न रहे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करे और उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कर्तव्य निभाए। यही रास्ता हमें राष्ट्र की सेवा में और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है। प्रशिक्षण वर्ग हर कार्यकर्ता के कौशल को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों को समझते हुए अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। पार्टी कार्यकर्ता जल, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता के लिए कार्य करें। कार्यकर्ता देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने के साथ समाज को इन कार्यों के लिए जागरूक करने का कार्य करें। भाजपा विचार की राजनीति करती है- विश्वास कैलाश सारंग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा की राजनीति करती है, जो देश के हर वर्ग के कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित है। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, और इसका मुख्य श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण ने भाजपा को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक मजबूत राजनीतिक ताकत बना दिया है। भाजपा की नीति हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने की है। हमारी सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में हम सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐसी योजनाओं का निर्माण किया है जो गरीब, किसान, महिला, और युवाओं के लिए लाभकारी हैं। विश्वास सारंग ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में बदलाव लाने के लिए अपने कार्यों में ईमानदारी और समर्पण के साथ जुटें। कार्यशाला में जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 05 अप्रैल, 2026