गगनयान मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग लेह,(ईएमएस)। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनायजेशन (इसरो) ने लेह में ‘मिशन मित्र’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है। यह मिशन विशेष रूप से गगनयान के तहत जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स की फिजिकल और मेंटल ट्रेनिंग पर केंद्रित है। ‘मिशन मित्र’ (मिशन फॉर इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन) 9 अप्रैल तक 3500 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर संचालित होगा। इस दौरान लेह में ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जो मार्स और मून जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराता है। इस ट्रेनिंग में हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), बेहद कम तापमान और लंबे समय तक अकेले रहने जैसी स्थितियों का सामना कराया जाएगा। वैज्ञानिकों ने जमीन पर ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सपोर्ट सिस्टम विकसित किया है, जिससे अंतरिक्ष जैसी चुनौतियों का अभ्यास कराया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की ट्रेनिंग से अंतरिक्ष यात्रियों की सहनशक्ति, मानसिक संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। इस प्रकार, अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हिदायत/ईएमएस 06अप्रैल26