06-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय ने युवाओं के कौशल विकास के लिए शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। 12वीं पास छात्र इनमें दाखिला ले सकते हैं, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज की शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि इन कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए केवल 12वीं पास होना पर्याप्त है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। तीन महीने की अवधि वाले ये कोर्स छात्रों को कम समय में प्रोफेशनल स्किल्स से लैस करने पर केंद्रित हैं। कोर्सेज में इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी एंड गाइडेंस और ट्रेवल एंड ट्यूरिज्म जैसे विकल्प शामिल हैं, जो आज के जॉब मार्केट की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कोर्स में सीमित सीटें होने के कारण चयन प्रतिस्पर्धी रह सकता है। डीयू के कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन विभाग द्वारा संचालित ये कार्यक्रम न केवल सैद्धांतिक ज्ञान बल्कि व्यावहारिक अनुभव पर भी जोर देते हैं। छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें इंडस्ट्री का वास्तविक अनुभव मिल सके। साथ ही प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी, जो करियर की शुरुआत में अहम भूमिका निभा सकती है। इन कोर्सेज के माध्यम से विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो कम समय में रोजगार के लिए सक्षम बन सकें और बदलते पेशेवर माहौल में खुद को स्थापित कर सकें। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026