06-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। महिला ने दुकानदार से कहा था कि वह कुछ ही मिनटों के लिए कार पार्क कर रही और इसके बाद कार को हटा लेंगी मगर दुकानदार ने मना कर दिया। दोनों के बीच मामूली काहसुनी बहस में बदल गई। बहस के दौरान महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर पर 78 वर्षीय दुकानदार को कथित तौर पर छप्पड़ जड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी बुजुर्ग की दुकान के आगे खड़ी की थी जिसका उन्होंने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई जिसने हिंसक रूप ले लिया। महिला पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर बुजुर्ग को थप्पड़ दिया। मामला रोहिणी सेक्टर 7 का है, दुकानदार ने महिला से कहा कि वह उनकी दुकान के ठीक सामने गाड़ी पार्क न करें मगर महिला इसबात पर अड़ी रहीं कि वह कार को कुछ देर बाद हटा लेंगी। दरअसल महिला गर्भवती है और अपने पति के साथ मेडिकल चेकअप के लिए आई थीं। महिला ने दुकानदार से कहा था कि वह कुछ ही मिनटों के लिए कार पार्क कर रही और इसके बाद कार को हटा लेंगी मगर दुकानदार ने मना कर दिया। दोनों के बीच मामूली काहसुनी बहस में बदल गई। बहस के दौरान महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर चश्मदीदों का कहना है कि महिला ने काफी आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया था और आस-पास मौजूद लोगों से पीछे हट जाने को कहा। इस दौरान महिला ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है। इस दौरान आस-पास काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को पीसीआर पर मामले की जानकारी दी गई और फिर पास के थानों से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026