गुरुग्राम (ईएमएस)। साइबर सिटी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। जल्द ही गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच हरियाणा साइबर सिटी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। जल्द ही गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच हरियाणा रोडवेज की बसें फर्राटा भरती हुई नजर आएंगी। इस नई बस सेवा के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले लोगों को नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी आसानी होगी और उनके समय व पैसे दोनों की भारी बचत होगी। मौजूदा समय में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के बीच हरियाणा रोडवेज की कोई भी सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को दिल्ली मेट्रो में धक्के खाने पड़ते हैं या फिर कैब और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ता है। चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय के निर्देशों के बाद, हरियाणा रोडवेज के स्थानीय डिपो ने इस नए एयरपोर्ट रूट को लेकर अपना सर्वे का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस नए रूट पर यात्रियों की कितनी मांग है और यहां कितनी बसें चलाई जाएंगी, इसका अंतिम फैसला आज होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, रोडवेज मुख्यालय की तरफ से सोमवार को पलवल में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में गुरुग्राम सहित आसपास के कुल पांच जिलों के बस डिपो के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसी बैठक में सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह तय किया जाएगा कि किस जिले के डिपो से कितनी रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी और उनका रूट क्या होगा। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026