क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


‎गुना (ईएमएस)।गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीसएपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफास करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि में गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति जज्जी बस स्टेंड के पास खडे होकर लोगों को ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है । सूचना की तस्दीक हेतु गुना कोतवाल थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची जहां पर दो व्यक्ति खडे दिखे जो पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नामे राहुल पुत्र प्रमोद चौरसिया उम्र 25 साल एवं अमित पुत्र बलवीर गोस्वामी उम्र 24 साल निवासीगण भगत सिंह कालोनी गुना के होना बताया । आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच करने पर उनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने से संबंधित वेबसाइट एवं आईडी (1*247.net) एवं (BETGURU24.COM) संचालित होना पाई गई । पूछताछ में आरोपियों ने एक संगठित गिरोह के सदस्य होकर उनके विभिन्न आईडी बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाना एवं गिरोह मे अन्य 03 लोगों का शामिल होना बताया । पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल एवं 4000/- रुपये नकदी जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 161/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में गुना कोतवाली थाना प्रभारी सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक दीपेश रावत, आरक्षक विशाल माथुर, सैनिक रंजीत समर एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव का सराहनीय योगदान रहा है । -सीताराम नाटानी