06-Apr-2026
...


मुरैना(ईएमएस)। मुरैना में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दवा दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार अंबाह क्षेत्र के पोरसा चौराहा स्थित विकास गुप्ता की मेडिकल स्टोर पर तीन नकाबपोश बाइक सवार पहुंचे और करीब आधा दर्जन राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान में मौजूद विकास गुप्ता के माता-पिता अंदर छिप गए, जिससे उनकी जान बच गई। गोलियां दुकान के काउंटर और पास की दुकानों के शटर में लगीं। बताया गया कि तीन दिन पहले 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदिनी परसाई/6 अप्रैल 2026