दतिया(ईएमएस)। दतिया के सोनागिर स्थित चंद्रप्रभु मंदिर में शनिवार-रविवार की रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 7.5 किलो चांदी की भगवान की मूर्ति, 2.5 किलो का सिंहासन और दानपेटी लेकर फरार हो गए। दानपेटी में रखे लगभग 25 से 30 हजार रुपये भी चोरी हो गए। मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद घटना हो गई। मामले में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नंदिनी परसाई/6 अप्रैल 2029