06-Apr-2026
...


- 19 लाख किसानों ने कराया पंजीयन... भोपाल (ईएमएस) ।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में 9 अप्रैल से खरीदी आरंभ होगी, जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। सरकार ने छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें पहले लाभ मिल सके। इस वर्ष 19 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख अधिक है। इससे स्पष्ट है कि इस बार उपार्जन का दायरा बढ़ा है। सरकार ने खरीदी की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। खरीदी केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। नंदिनी परसाई/ 6 अप्रैल 2026