अंतर्राष्ट्रीय
06-Apr-2026
...


यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले-अगर शांति का मौका मिले तो मैं पुतिन से मिलने को तैयार मास्को,(ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में जंग अभी जारी है इसी बीच दुनिया की दूसरी बड़ी जंग यानी रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अब एक ऐसा बयान सामने आ गया है जिसने इस वक्त पूरी दुनिया को हिला के रख दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि वह पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बता दें यह एक बयान नहीं बल्कि एक ऐसा कदम है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत पूरी दुनिया के बड़े नेताओं को भी हैरान कर दिया है। बता दें 4 साल से चल रही इस जंग में दोनों नेता यानी जेलेंस्की और पुतिन कभी भी आमने-सामने नहीं बैठे। तो आखिरकार अचानक ऐसा क्या बदल गया? क्या अब जंग खत्म होने की ओर बढ़ रही है? बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब 4 साल हो चुके हैं। साल 2022 में जब युद्ध शुरू हुआ तब से लेकर आज तक लाखों लोग प्रभावित हुए। हजारों सैनिक मारे गए और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर भी भारी असर पड़ा। सबसे अहम बात यह है कि इन चार सालों में पुतिन और जेलेंस्की की एक भी बार आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है। दोनों नेताओं की आखिरी जो मुलाकात हुई थी वो साल 2019 में पेरिस में हुई थी। युद्ध शुरू होने से पहले अब हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2 महीने पहले भी रशिया ने जेलेंस्की को मॉस्को आने का न्योता दिया था। बैठक करने के लिए बातचीत कही गई थी और अब जेलेंस्की ने जो कहा है उसने सभी को चौका दिया है। उन्होंने यह कहा कि अगर शांति का कोई भी मौका मिले तो मैं पुतिन से मिलने के लिए तैयार हूं। मैं सीधी बातचीत से पीछे नहीं हटूंगा क्योंकि यह जंग अब लोगों की जिंदगी का सवाल बन चुकी है। जरूरत पड़ी तो मैं मॉस्को जाने के लिए भी तैयार हूं। यही वो बयान है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पश्चिमी देशों को चौंका दिया, क्योंकि अब तक यूक्रेन का रुख बेहद सख्त था। रूस से सीधी बातचीत से दूरी बनाई गई थी, लेकिन अब सीधे पुतिन से मिलने की बात सामने आई है। एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि चार साल लंबी जंग से दोनों देश थक चुके हैं। भारी आर्थिक और सैन्य नुकसान हो चुका है और अब जंग एक स्टेलमेट की स्थिति में पहुंचती हुई नजर आ रही है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई यह मुलाकात होगी? क्या जेलस्की मॉस्को जाएंगे? और अगर जेलस्की मॉस्को गए तो क्या यह जंग खत्म होने की एक शुरुआत की तरफ बढ़ेगी? क्या यह उम्मीद हकीकत बनेगी या फिर एक और नाकाम कोशिश साबित होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा, लेकिन जिस तरीके से अब जेलस्की ने पुतिन से मिलने की बात कही है, उसने इस वक्त पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। सिराज/ईएमएस 06अप्रैल26 --------------------------------