राष्ट्रीय
06-Apr-2026


लेह,(ईएमएस)। सोनम वांगचुक ने कारगिल में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार मिलने चाहिए। वह अपनी रिहाई के बाद पहली बार रविवार को कारगिल पहुंचे थे। 14 मार्च को उन्हें जोधपुर जेल से रिहा किया गया था, जहां वे करीब 6 महीने बंद थे। वांगचुक ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि सभी को मिलकर काम करना चाहिए और आपसी मतभेद छोड़कर एक बेहतर भविष्य के लिए साथ आना चाहिए। सिराज/ईएमएस 06अप्रैल26