बस्ती (ईएमएस)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में कक्षा आठ पास बालिकाओं का विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर बड़कऊ वर्मा और विशिष्ट अतिथि एआरपी राहुल उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि आपके अंदर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आप लोग खूब मेहनत कीजिए अपनी प्रतिभा को निखारिए और आगे बढ़िए। उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिया। विद्यालय की वार्डेन कंचन सिंह ने भावुक होते हुए बच्चों को शुभकामनाएं और आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया। विद्यालय की बच्चियां संस्कृति,अनीता, चंदा, अनुष्का, कौशल्या, प्रतिमा, कमलावती, महक आकांक्षा, बंदना, रोमा, छाया, नेहा, सोनम आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नीरज, पूजा, गुड़िया रानी, मिथिलेश, शशिलता, महेंद्र कुमार, राजू उपाध्याय, दिलीप कुमार, निहारिका सिंह, प्रतिभा सिंह, रेनू वर्मा आदि उपस्थिति रहीं। ईएमएस / 06 अप्रैल 26