07-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वस्थ नागरिक से स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस हम सभी को बीमारियों से बचाव और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रयास करने के प्रति जागरूक करता है। हरि प्रसाद पाल / 07 अप्रैल, 2026