रांची(ईएमएस)।वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के प्रकाष्ठ (लकड़ी) और चिरान काष्ठ (आरा मिल में पेड़ों के लट्ठों को काट कर बनाये गये बीम, तख्ते, फट्टियां या अन्य आकार की लकड़ी) की बिक्री के लिए आम नीलामी की घोषणा की है।सोलह अप्रैल को आयोजित की जाने वाली नीलामी में जमुआ, धनवार और डोरंडा वनरोपण प्रक्षेत्रों में भंडारित लकड़ी के कुल 29 लॉट शामिल हैं। वन विभाग के स्टॉक में साल, सागवान (शीशम), जामुन, नीम, कटहल, अकेशिया, सेमल, गम्हार और लिप्टस जैसी प्रजातियां उपलब्ध हैं।नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों के पास जीएसटी निबंधन और पैन कार्ड की छाया प्रति होना आवश्यक है।नीलामी के दौरान सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को क्रय मूल्य का 20 प्रतिशत राशि तत्काल जमा करना होगा।इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कर्मवीर सिंह/07अप्रैल/26