07-Apr-2026
...


संचालक लोक अभियोजन बी.एल. प्रजापति ने न्‍यायमूति को स्‍मृति चिन्‍ह भेट कर किया सम्‍मानित भोपाल (ईएमएस) । संभागीय जनसम्‍पर्क अधिकारी/एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि केन्‍द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्‍थान भोपाल में तक आयोजित पाँच दिवसीय अभियोजन प्रशिक्षण कार्यशाला गरिमापूर्ण वातावरण में संचालित हो रही है। कार्यक्रम मे शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूति रोहित आर्य की उपस्थिति रही, कार्यक्रम की अध्‍यक्षता मध्यप्रदेश के अभियोजन निदेशक बी.एल. प्रजापति ने की। इस पाँच दिवसीय कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए न्यायिक अधिकारी, फॉरेंसिक अधिकारी, जेल अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा मध्यप्रदेश के अभियोजन अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रोहित आर्य ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियोजन न्‍याय की महत्‍वपूर्ण कडी है। आपराधिक न्‍याय व्‍यवस्‍था मे न्‍यायाधीश अभियोजन पुलिस एवं फॉरेंसिक सभी एक महत्‍वपूर्ण अंग है, एवं उन्‍हे निरंतर प्रशिक्षित किया जाना आवश्‍यक है उन्‍होंने समस्‍त प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा अपने अनुभवों के आधार पर न्यायिक प्रणाली में समन्वय, साक्ष्य की गुणवत्ता एवं प्रभावी अभियोजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। आगे उन्‍होंने कहा कि न्यायिक, पुलिस, अभियोजन एवं फॉरेंसिक तंत्र के बीच समन्वित कार्यप्रणाली से ही न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक दक्षता के साथ कार्य कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की एवं इसे अत्यंत उपयोगी बताया। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मे मध्‍यप्रदेश उअभियोजन के एडी प्रशिक्षण अभिषेक बुन्‍देला एडीपीओ मनीष शर्मा, आशीष दुबे, बिहारी बघेल उपस्थित रहे। जुनेद/07 अप्रैल2026