राज्य
07-Apr-2026
...


अहरौरा फर्जी टोल प्लाजा को हटाने 20 किलो मीटर के भीतर के लोगों को फ्री पास दिया जाए कांग्रेस मिर्जापुर (ईएमएस) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अहरौरा अवैध टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। हालांकि जिलाधिकारी आज मुख्यालय मोजूद नहीं थे, जिलाधिकारी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम लालगंज में लगाया गया था इसलिए वह लालगंज में थे। जबकि मांग के अनुसार मुद्दे के निस्तारण के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटेल अडिग है जिसका निस्तारण जिलाधिकारी स्तर या मंडलायुक्त द्वारा ही किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन समय रहते इस मुद्दे को निस्तारित नहीं किया तो टोल प्लाजा की समस्या सर्वदलीय रूप धारण कर सकता है। इसलिए जिलाधिकारी को इस प्रकर के जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उक्त आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के परिश्रम की कमाई को अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर लूट किया जा रहा है जिसमें सांसद विधायक की मिली भगत की वजह से लूट हो रही है क्योंकि यह लोग मौन धारण किए हुए हैं मगर हम कांग्रेस के लोग इसके विरोध में और इसके साथ मिर्जापुर के लोगों को 20 किलोमीटर के एरिया में फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के साथ कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के स्नातक के प्रत्याशीअरविंद सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान गुलाबचंद पांडेय दुर्गा प्रसाद चौधरी जगदीश्वर दुबे सुधाकर राजधर दुबे रमेश चंद प्रजापति पप्पू जिला जुबेदा खातून श्रीमती राधा बिंद विधि सिंह यहां बैठे हैं ।आनंद त्रिपाठी मनीष दुबे संजय पांडेय रामकृपाल मौर्य नाइट पाठक भाई प्रमोद गुप्ता आदित्यनाथ गुप्ता पदयात्री राम नाथ दुबे शिव शंकर पांडेय जिला कांग्रेस सचिव रोमेश रंजन दूबे, एवं दूर्गेश पाण्डेय,द्वारिका पाल डॉ दिनेश चौधरी संजय पांडेय फ़ैज़ अहमद तुलसी गुप्ता रवि शंकर तिवारी रामजी मिश्र,राजेंद्र विश्वकर्मा राजेश मिश्रा ज्योति अश्वनी दुबे अमरनाथ पांडेय जैकी कोल रितेश मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी गुलाब डॉ दिनेश चौधरी मिथिलेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक बृजेश द्विवेदी संतोष यादव दिलीप मौर्य राम लखन मास्टर नरेंद्र ठाकुर राजू भारती राकेश पटेल संजय विश्वकर्मा मिथिलेश पटेल कांग्रेस जन उपस्थित रहे। *शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव, ०७ अप्रैल, २०२६