लेख
08-Apr-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि, सप्तमी, गुरुवासरे, मूल नक्षत्रे, वल योगे, वव करणे, धनु की चंद्रमा, धूम योग, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक, योग्य बुद्धिमान, चपल चतुर सुन्द तथा स्वाभिमानी कुशल वक्ता अधिवक्ता शासक प्रशासक तथा उत्तम वृत्ति वाला योगी भोगी सामाजिक प्रतिष्ठा वाला सुकर्मी उत्तम वृत्ति वाला स्वाभिमानी कर्मी कार्यकर्ता होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो एवं फार्म योजना सुचारू रूप से चलेगा कार्य। वृष राशि :- कार्य सम्पन्नता से संतोष, व्यावसायिक गति अनुकूल, योजना कार्य पूर्ण रहेगा। मिथुन राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें कुटुम्ब की चिन्तायें मन व्यग्र रखे तथा भय बने। कर्क राशि :- प्रयत्न शीलता विफल हो परिश्रम करने पर भी कुछ फल नही मिलेगा कार्य बने। सिंह राशि :- आरोप क्लेश व अशान्ति स्त्रीवर्ग से तनाव मानसिक बेचैनी संभव होगी। कन्या राशि :- मानसिक बेचैनी संबंध यात्रा के प्रसंग बने, मित्रों के साथ यात्रा में होगी। तुला राशि :- समय अनुकूल नही, विशेष कारी स्थिगित रखें, लेनदेन में हानि अवश्य होगा। वृश्चिक राशि :- अर्थ लाभ, कार्य सिद्ध प्रयोजन, सफलता के साधन बनने के योग बनेगे। धनु राशि :- समय को अनुकूलता से लाभविन्त होवेगा, दैनिक कार्य गति में सुधार हों। मकर राशि :- भाग्य का सितारे प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनेगे सफलता से हर्ष अवश्य होगा। कुंभ राशि :- कुटुम्ब की समस्याएं और जटिल हो, कार्य को तुरन्त निपटा देवें। मीन राशि :- प्रत्येक कार्यों में बाधा, विलम्ब किसी मित्र के द्वारा धोखा किया जा सकता है पीएल गौतमाचार्य // मोनिका