08-Apr-2026
...


- सोने का भाव 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी भी लगभग 2,44,770 रुपए ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद सोना-चांदी की कीमतों में उछाल; फटाफट चेक करें आज के रेट नई दिल्ली (ईएमएस)। यूनाइटेड स्टेट और इरान के बीच सीजफायर के बाद सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। बुधवार को सोना और चांदी के वायदा भाव तेज़ी के साथ खुले और दिनभर मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। घरेलू बाजार में मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 3,261 रुपये की तेजी के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 3,210 रुपये की बढ़त के साथ करीब 1,53,499 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,53,944 रुपये का उच्च और 1,53,389 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोना 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी के वायदा भाव में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर मई कॉन्ट्रैक्ट 9,253 रुपये की तेजी के साथ 2,40,601 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बाद में यह 11,554 रुपये की उछाल के साथ करीब 2,42,902 रुपये पर कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान चांदी ने 2,44,770 रुपये का उच्च स्तर और 2,42,601 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 4,747.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने के समय 150 डॉलर से अधिक की तेजी के साथ 4,835.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 73.45 डॉलर पर खुलकर 76.64 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव में कमी और निवेशकों की बदली धारणा के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है, जो आगे भी जारी रह सकती है। सतीश मोरे/08अप्रेल ---