इन्दौर (ईएमएस) ड्रेनेज लाइन के खुले चैंबर में एक राहगीर के गिरने के मामले में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कार्रवाई कल लापरवाह प्रभारी उपयंत्री वैभव शिवरे एवं ड्रेनेज सुपरवाइजर गगन मालवीय को कार्य मुक्त करते हुए उनके पारिश्रमिक भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिनों कुशवाह नगर मैन रोड पर बने चेंबर के ढक्कन खुले होने के कारण एक राहगीर जिसका नाम दिलीप है गिरकर घायल हो गया था मामले में यह बात सामने आई कि सफाई की शिकायत के निराकरण के लिए चैंबर को खोलकर सफाई की जा रही थी। इस दौरान लापरवाही बरतते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं करने से उक्त घटना हुई। जिसके बाद घटना के लिए जिम्मेदार उक्त दोनों लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कल कार्रवाई की गई। आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026