राज्य
08-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पीतमपुरा में 80 वर्षीय उमराव सिंह ने मंगलवार सुबह अपने ही कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे अस्थमा और नसों की बीमारी के कारण लंबे समय से डिप्रेशन में थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वे पूर्व में रियल एस्टेट कारोबारी थे। अब उनके दोनों बेटे इस कारोबार को करते हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त उमराव सिंह के रूप में हुई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ अप्रैल /2026