खेल
08-Apr-2026


विशाखापत्तनम (ईएमएस)। ध्रुव श्योराण ने यहां जारी आंध्र ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के साथ ही बढ़त हासिल कर ली है। ध्रुव ने पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर बनाया। ध्रुव ने इस दौरान एस चिकारंगप्पा और खलिन जोशी की बेंगलुरु की जोड़ी को पीछे छोड़ा। वहीं चिकारंगप्पा और खलिन तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ ही संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं। ध्रुव अभी पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 11वें स्थान पर हैं। इस सत्र में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन संयुक्त छठा स्थान हैं जो उन्होंने पिछले महीने अहमदाबाद में इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में हासिल किया था। ईएमएस 08 अप्रैल 2026