08-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। बरेला थानान्तर्गत एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले श्रमिक अपने सामान के साथ सिचाई में इस्तेमाल होने वाली पानी की मोटर लेकर भाग गये। मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी श्रमिक पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घटना के संबंध में बरेला पुलिस ने बताया कि मामा डेरी बरेला निवासी जोधा सिंह अपने बरेला स्थित प्लाट में मकान बनवा रहे हैं जिसके निर्माण कार्य के लिए उन्होंने गोलू मिस्त्री, मजदूर अमर सिंह एवं अन्य लोगों को काम पर रखा है। प्लाट के बाजू में जोधा सिंह ने एक दो कमरे का मकान किराये पर लिया है जिसमें निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल व सिंचाई कार्य में इस्तेमाल होने वाली पानी की मोटर रखी रहती है। कमरों में श्रमिक रहते हैं और सुबह काम पर लग जाते हैं। दो दिन काम करने के बाद गोलू एवं अमर सिंह गत ३ अप्रेल में मकान में नहीं थे और उनका काम बंद था। दोपहर लगभग ३ बजे जोधा सिंह एवं ठेकेदार बलिराम झारिया काम देखने साईड पर गये थे उसने अमर सिंह एवं गोलू मिस्त्री से बोला कि तुम अगर रूको तो मकान की चाबी ले लो नहीं रूकोगे तो हम मकान में ताला लगा दे रहे हैं। इसके बाद गोलू एवं अमर सिंह ने कहा कि आपके सामान की सुरक्षा करना मेरी जवाब दारी है और उन्होंने जोधा सिंह से मकान की चाबी ले ली। इसके बाद जोधा सिंह व ठेकेदार बलिराम अपने घर आ गये शाम लगभग चार बजे दोनों साईड पर आये तो प्लाट के बाजू में रहने वाली सीमा झारिया ने उन्हें बताया कि गोलू एवं अमर सिंह थोड़ी देर पहले अपना सामान लेकर चले गये हैं। चाबी बाजू वाले किरायेदार के यहां दे गये हैं जिनसे चाबी लेकर जोधा सिंह व ठेकेदार बलिराम ने मकान का ताला खोलकर देखा कि पानी की मोटर एवं बाल्टी गायब थी। गोलू एवं अमर सिंह दोनों बिना बताये पानी की मोटर लेकर कहीं चले गये है। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 01.45