अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा–आगरा कैंट–असारवा स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अब सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस निर्णय के अंतर्गत ट्रेन संख्या 01920/01919 को नियमित ट्रेन संख्या 20177/20178 असारवा–आगरा कैंट–असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है: · ट्रेन संख्या 20177 (असारवा–आगरा कैंट) सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 09 अप्रैल, 2026 से, सप्ताह में 5 दिन (मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर) असारवा से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। · ट्रेन संख्या 20178 (आगरा कैंट–असारवा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 08 अप्रैल, 2026 से, सप्ताह में 5 दिन (सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर) आगरा कैंट से 18:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11:00 बजे असारवा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर एवं जनरल सेकंड श्रेणी के कोच शामिल होंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/08 अप्रैल