भोपाल(ईएमएस)। श्री नेमिनाथ जिनालय झिरनों में श्रद्धालु प्रभु नेमिनाथ की भक्ति में लीन हैं। संपूर्ण जिनालय केसरिया रंग में रंगा है, सिद्ध भक्ति के साथ श्री सिद्ध चक्र विधान में अनुष्ठान के अर्घ अर्पित हुए। मुख्य मंडल पर सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ श्रीफल अर्पित किए गए। मूलनलायक भगवान नेमिनाथ का अभिषेक शांति धारा के साथ अनुष्ठान की क्रियाएं मंत्रोच्चार के साथ हुई, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया श्री नेमिनाथ भक्त मंडल के तत्वाधान में चल रहे अनुष्ठान में इंद्र इंद्राणियों ने श्री सिद्ध चक्र का पाठ करो ,, फल पायो मेना रानी, गाते हुए प्रभु की भक्ति नृत्य द्वारा प्रमुख मंडल की परिक्रमा कर आराधना की। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि साध्य सागर, मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे अनुष्ठान में श्रद्धालु भगवान सिद्ध की भक्ति में लीन है। विशेष बात ये है कि अनुष्ठान में शामिल सभी इंद्राणी संयम का नियम लेकर व्रत अंगीकार कर भौतिक सुख सुविधाओं से दूर रहकर प्रभु की आराधना में लीन है। किसी ने मोबाइल का त्याग किया है, कोई चटाई पर सो रहा है, कोई नंगे पैर रह रहा है, और साथ व्रत उपवास भी कर रहे हैं। आचार्य विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण किया। मुनि श्री विश्व सूर्य सागर महाराज ने कहा अनुष्ठान करने से जीवन रूपी गंगा पवित्र होती है। जहां विश्वाश है, वहां धर्म है। प्रमुख पात्र सो धर्म इंद्र मनोज एडवोकेट बबीता, हितेंद्र जैन अंजू, द्वारा मुख्य क्रियाएं की गई। इस अवसर पर पंकज, अनुभव, मनीष, संजय महावीर दिव्य, विपिन एम पी टी, अंतविन, अंशुल राजेश, पंकज चाय, पीयूष, आशीष, अनिल, गुलशन, राजीव, पंकज सुपारी, राजेश, सुनील, अमित, संजय, राजीव, अजय, जिनेश सहित अनेक लोग मौजूद थे। अंशुल जैन ने बताया 10 अप्रैल को विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन होगा। इस अवसर पर प्रभु जिनेंद्र की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी । अंशुल जैन / 08 अप्रैल, 2026