08-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में आगे चल रही बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गई। हादसे में दो घायलो की हालत नाजुक बताई गई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली है। थाना पुलिस के अनुसार नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आंकिया में रहने वाले प्रेम सिंह पिता हजारीलाल लोधा (45) ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की सोमवार की शाम करीब सात बजे वह अपने साले दौलतराम और उनके पिता अमर सिंह के साथ निजी काम से अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। एक बाइक पर दौलतराम और उनके पिता अमर सिंह सवार थै, वह दूसरी बाइक पर चल रहे थे। जैसै ही आंकिया रोड पर नाले किनारे पहुचें उसी समय मोड़ पर आया आरोपी कार चालक का अपपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार चालक ने दौलतराम की बाइक को टक्कर मार दी और बाद में कार नाले में गिरकर पलट गई। हादसे के समय प्रेम सिंह दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पीछे-पीछे चल रहे थे। एक्सीडेंट में दौलतराम के सिर में गंभीर चोट आई है, और वह घटना के बाद से ही बेहोश है। मामले में थाना पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। जुनेद / 8 अप्रैल