घटना में 10 लोग नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत से गुस्साएं लोगों ने किया था हंगामा पुलिस पांच अन्य नामजद की तालाश व अज्ञात की शिनाख्त करने मे ंजुटी हरिद्वार (ईएमएस)। चंडीघाट चैकी में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले 10 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्यामपुर थाने की चंडीघाट चैकी क्षेत्र में 01 अप्रैल की रात को आई-20 कार और स्कूटी सवार के बीच टक्कर हो गयी। घटना में स्कूटी सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिस उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत धोषित कर दिया था। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों व बस्ती के लोगों ने चंडीघाट चैकी पहुंचकर कार चालक को सामने बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए चैकी में घुसकर तोडफोड करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने घटना की वीडियो के आधार पर चंडीघाट चैकी में घुसकर तोडफोड करने और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चंडीघाट चैकी में तोडफोड करने तथा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले 10 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच आरोपियों सुबोध पुत्र बेचनराम निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट, श्यामपुर हरिद्वार, सन्दीप पुत्र स्व. किशन निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर, हरिद्वार, सोनू ऊर्फ टुंडा पुत्र सन्तोष शर्मा निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार, गोविन्द शाह पुत्र गणेश शाह ऊर्फ चित्र निवासी भीमगौड़ा खड़खड़ी, हाल निवासी गाजीवाली श्यामपुर, हरिद्वार और रामबाबू ऊर्फ भूरा पुत्र जोगेन्द्र निवासी दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस नामजद पांच अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। वहीं अज्ञात उपद्रवियों की भी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। एसएसपी ने स्पष्ट किया हैं कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायेगी। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 अप्रैल 2026