दोनों परिवारों के बीच जमीनी बंटवारे को लेकर रंजिश बताई जा रही पुलिस खूनी संघर्ष में शामिल हमलावरों की तलाश में जुटी, जल्द दबोचने का दावा हरिद्वार (ईएमएस)। पथरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम इब्राहिमपुर में दो परिवारों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डण्डे निकल आये, इतना ही नहीं दोनों ओर से ईंट-पत्थर का जमकर इस्तेमाल किया गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, तब तक हमलावरों फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस हमलावरों की तलाश मेें जुट गई है। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में दोनों ओर से 6-8 लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए नजदीक अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत का शोकित पुत्र खां महोम्मद के बीच लंबे समय से जमीनी बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर टकराव की स्थिति बनी रहती थी। दोनों परिजनों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा रहा कि आज मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी। दोनों परिवारों की ओर से जमकर लाठी-डण्डों समेत ईंट-पत्थर का इस्तेमाल किया गया। घटना से दोनों परिवारों की चीख पुकार मच गयी। गांव के ही कुछ लोगों ने घटना का मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से इस खूनी संघर्ष में 6-8 लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के जरिये हमलावरों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया दो पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 अप्रैल 2026